Skip to main content

Aaj Tak24x7

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर किया गया प्रदर्शन व नारेबाजी

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग पिछले कई दशकों से किया जा रहा है। इसके साथ ही 30 घण्टे का भूख हड़ताल व 20 किलोमीटर पैदल यात्रा भी किया जा चुका है। साथ ही दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है और सरकार को भारी मात्रा में रेवेन्यू दुद्धी से मिलता है फिर भी दुद्धी को जिला नही बनाया गया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए चुनावी वादा पूरा करते हुए दुद्धी को जिला बनाया जाए और विकास कराया जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता कुलभूषण पांडेय, रामपाल जौहरी, शन्नो बनो, अमरावती देवी, राकेश कुमार अग्रहरी, आशीष कुमार, श्रीकांत सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण व मोर्चा के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in