Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में लिधोरा पुलिस द्वारा लूट एवं चोरी करने वाले आरोपियों क़ो मशरुका सहित किया गिरफ्तार*

लोकेशन टीकमगढ लिधौरा

रिपोर्ट नीतेश कुमार रजक टीकमगढ

लूट एवं चोरी गए सोने चांदी के जेवरात एवं अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ :अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी जतारा के मार्गदर्शन में पुलिस की 05 टीमे की गई थी गठित कुल मशरूका ₹ 1,85000/- व घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार हुए जप्त घटना का विवरण– दिनांक 10/05/2025 को फरियादी राघवेन्द्र सौर पिता रमसू सौर उम्र 21 साल निवासी ग्राम गोटेट थाना लिधोरा ने थाना लिधोरा में आकर रिपोर्ट किया कि मैं व मेरे परिजन खाना खाकर घर के बाहर बने चबूतरा पर सो रहे थे। रात्रि 01 बजे करीब तीन व्यक्ति सफेद रंग की तौलिया से अपना मुंह बांधे आए। जिसमें एक व्यक्ति हाथ में इकनाली बन्दूक लिये था ,एक व्यक्ति लोहे का पाईप लिए था व एक व्यक्ति बांस का डंडा लिये था ।जिन्होने मेरी व मेरे जीजा बीरसिंह आदिवासी व मेरे भाई जगतराज आदिवासी की लोहे के पाईप व डंडा से मारपीट की एवं घर में से 02 सोने के मंगल सूत्र, 1 सोने की बीजासेन, 3 जोडी चांदी की पायले, 5 जोडी विछड़ी, 4 मोवाईल फोन एवं नगद 20 हजार रूपये लूट कर ले गए एवं पास में ही हरिकिशन लोहार की दुकान से किराने का सामान चोरी कर ले गए ,घटना की रिपोर्ट किया था जिस पर थाना लिधोरा में अपराध 99/25 धारा 309(4), 309(6),332(b), 305, 351(2), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा दिये गये निर्देश – उक्त घटना क़ो गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम, एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में घटना का खुलासा कर मशरूका सहित आरोपियों क़ो गिरफ्तार करने हेतु पुलिस की 5 टीमे गठित की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

गठित पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मेहनत से कार्य करते हुए मुखविर एवं साइबर सेल की सहायता से घटना के आरोपियों का खुलासा कर लूट एवं चोरी गए मशरुका सहित आरोपियों क़ो गिरफ्तार किया गया।

बाइट मनोहर सिंह मंडलोई sp साहब

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in