Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना ग्वालियर पुलिस की जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही

थाना ग्वालियर पुलिस ने घासमंडी में हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 03 जुआरियों को पकड़ा

जुआरियों से 55,040/- रूपये नगद एवं एक ताश की गड्डी की जप्त।

ग्वालियर। 19.05.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में थाना ग्वालियर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि यादव धर्मशाला के पास सत्यनारायण मौहल्ला ग्वालियर में कुछ लोग हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक (मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर ने थाना ग्वालियर पुलिस को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरी0 मिर्जा आसिफ बेग ने थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को सत्यानारायण मोहल्ला घासमण्डी में तीन लोग हार जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते दिखाई दिये। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये जुआरियों से नाम पता पूछने पर पहले ने स्वयं को मेवाती मौहल्ला जगनापुरा ग्वालियर, दूसरे ने जगनापुरा मेवाती मौहल्ला ग्वालियर तथा तीसरे ने चिटनिस की गोठ जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर फड़ से कुल रकम 55,040/- रूपये नगद एवं एक ताश की गड्डी विधिवत जप्त की गई। पकड़े गये जुआरियों का यह कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से तीनों जुआरियों के खिलाफ थाना ग्वालियर में अप0क्र0- 251/25 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरूका:- 55,040/- रूपये नगद एवं एक ताश की गड्डी।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ग्वालियर निरी0 मिर्जा आसिफ बेग, उनि0 प्रदीप तोमर, प्र.आर0 जनक सिंह, आर0 राहुल भदौरिया, आर0 महेन्द्र धाकड़, आर0 राहुल गौड़, आर0 ब्रजकिशोर भदौरिया, आर0 भूषण रावत की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in