Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक की समीक्षा क़ी

आर. चंद्रा ब्यूरो

औरैया 19 मई 2025– जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक की समीक्षा करते हुए आधार संतृप्तिकरण की प्रगति की विस्तार पूर्वक समीक्षा की तथा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (भारत सरकार) से आये प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ने आधार से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तृत से चर्चा करते हुए आधार बनवाने या संशोधन में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु सुझाव भी बताये।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि अवशेष बच्चों के आधार कार्ड बनवायें/अपडेट किये जायें। उन्होंने प्रबंधक आई॰पी॰बी॰पी॰/ जिला कार्यक्रम अधिकारी इत्यादि को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे समन्वय स्थापित करके माइक्रो प्लान तैयार करें व सूचना का प्रसारण करके 0-5 वर्ष के बच्चो के आधार कार्ड बनवायें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने संबंधितों को निर्देशित किया कि सभी संबंधित केंद्र सुचारू रूप से चलने चाहिए ताकि आधार बनवाने या संशोधन की प्रगति प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष/18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा अपना आधार कार्ड पोस्ट आफिस में बनवाए।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह, अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनायक शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भानु प्रताप सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह , डी सी मनरेगा राम दुलार, अधिशाषी अभियंता विद्युत सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in