Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध रूप से कब्जा कर किए गए भवन निर्माण को आवश्यक कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण कराया।

आर. चंद्रा ब्यूरो

औरैया 21 मई 2025– जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने उच्च न्यायालय के आदेश पर ग्राम पंचायत ताजपुर छौंक के मजरा नंदपुर में पहुंचकर बंजर की भूमि पर प्रताप सिंह द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर किए गए भवन निर्माण को आवश्यक कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण कराया। जिलाधिकारी ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और देखा की वास्तविक रूप से वह बहुत ही गरीब परिवार है जिसको रहने के लिए कोई अन्य स्थान नहीं है। उन्होंने संबंधित को निवास हेतु ग्राम में स्थित उसर भूमि पर पट्टा आवंटन करने हेतु संबंधित लेखपाल को निर्देशित किया कि वह नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए संबंधित को भवन निर्माण हेतु पट्टा आवंटन की कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोना किया, विकास खण्ड अधिकारी सहार राज नारायण पाण्डेय, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in