Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिलौंडी से दशरमन रोड पर ड्राइवरों की लापरवाही के कारण दो बसों में आमने-सामने से हुई भिड़ंत*

*सिलौंडी से दशरमन रोड पर ड्राइवरों की लापरवाही के कारण दो बसों में आमने-सामने से हुई भिड़ंत

मध्य प्रदेश जिला कटनी

सिलौंडी से दशरमन रोड पर करीब 10:30 बजे दो बसों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। हादसे के समय बसों में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। सिलौडी की तरफ से आ रही चौरसिया बस सर्विस एवं दसरमन की ओर से जा रही बस जो कि कटनी की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दोनों बसों के ड्राइवरों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

 

*बचाव कार्य*

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस एवं राहगीरों ने मौके पर राहत कार्य शुरू किया। घायल ड्राइवरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया,जहां ड्राइवरों इलाज चल रहा है।

 

*यात्रियों की सुरक्षा*

 

सौभाग्य से बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।, रिपोर्टर सतेंद्र बर्मन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in