Skip to main content

Aaj Tak24x7

आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से गाय और दो बछड़ों की मौत।

आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से गाय और दो बछड़ों की मौत

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

विन्ढमगंज सोनभद्र। विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोरपा गांव में बुधावर की दोपहर करीब 1:30 बजे आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से गाय और दो बछड़ों की मौत हो गई। बता दें कि बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और कड़कती बिजली ने उस वक्त तीनों अंबोले पशुओं की जान ले ली जब वे एक महुआ के पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। इन मृत पशुओं की मालिक ललन सिंह पुत्र शिवप्रसाद निवासी धोरपा की गाय और दो बछड़े घर के पास में ही एक महुआ के पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे कि मौसम ने अचानक करवट बदल ली तेज तूफान और बारिश के साथ कड़कती बिजली ने तीनों अंबोले पशुओं को चपेट में ले लिया और इनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान खुशीहाल यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप कुमार गुप्त व पंचायत सहायक विनश कुमार और ग्रामीण लोगों ने मौके से पहुंचकर पशु मालिक ललन सिंह को सांत्वना देते हुए कहा कि आपका हुए प्रकीतिक आपदा से नुकसान को तहसील प्रशासन द्वारा जल्द ही आर्थिक सहयोग मुहैया कराई जायेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in