प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य ने अपने जन्मदिन को बनाया खास।

प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य ने अपने जन्मदिन को बनाया खास

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस 🩸 टीम और प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के सक्रिय साथी मधुसूदन सोनी ने आज एक डिलीवरी के मामले में अपना B+ ब्लड देकर मानवता का परिचय दिया है ।

 

आपको बताते दें नगर की मां गायत्री ज्वेलर्स के मधुसूदन सोनी जी जो कि एक दिव्यांग है दिव्यांग होते हुए भी जिन्होंने आज अपने जन्मदिवस पे रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की थी और आज। एक बहुत ही जरूरी डिलीवरी मामले में उन्होंने रक्तदान कर अपने जन्मदिवस को खास बनाया ।

 

 

 

दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस की पूरी टीम ने इनकी जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 

 

 

जब किसी गैर के खून से बचती है किसी अपने की जान

तब पता चलता है क्या होता है रक्तदान

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes