कलेक्टर खंडवा की पहल रंग लाई सिंगल युज़ प्लास्टिक पर नगर परिषद ओंकारेश्वर की कार्रवाई जारी.

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक 1 अप्रैल 2025 से प्रतिबंधित किया गया हैl जिसका व्यापक रूप से प्रचार प्रसार नगर परिषद ओंकारेश्वर के द्वारा किया जा रहा हैl साथ ही समय-समय पर पॉलिथीन जप्ती की कार्रवाई की जाती रही है l तत्पश्चात भी नगर के व्यावसायिक के द्वारा आदेशों की अवेहलना सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है l उसके तारतम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुनासा एवं नगर परिषद अमला के द्वारा नगर में भ्रमण किया गया l जिसमें निम्न व्यक्तियों पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक के थैली में परमल दोना पत्तल एवं 500 ml से कम कोल्डड्रिंक की बोतल जप्त कर चालानी कार्रवाई की गईl (1) पंकज पिता सुरेश जोशी जुर्माना राशि 20000 /- (2) संतोष पिता भागवत गिरी ( गोस्वामी स्वीट्स ) 20000/- (3) जितेंद्र पिता किशोर सिंह 6600/- (4) नरेंद्र पिता रामदयाल शर्मा 6600/- (5) श्री मंगेश पिता स्वर्गीय नारायण केवट 600/- इस प्रकार कुल चालानी कार्रवाई 53800/- की की गई l साथी संबंधित दुकानदारों को यह भी निर्देशित किया गया कि अब आपके यहां सिंगल प्लास्टिक उसे पाए जाने पर आपके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जावेगी जिसकी समस्त जवाबदारी आपकी रहेगीl

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in