Skip to main content

Aaj Tak24x7

नानपुर में चोरों के हौसले बुलंद, बीती रात दरगाह मोहल्ले से 3 मोटर सायकिल हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Xअलीराजपुर, मध्यप्रदेश

नानपुर:- अलीराजपुर जिले के नानपुर में गुरुवार रात में 3 बजे के लगभग चोरों ने नगर के दरगाह मोहल्ले से घर के बाहर खड़ी हुई 3 मोटर सायकिलों को निशाना बनाया। इमरान खान की हीरो होंडा की ग्लैमर बाइक, भारत वर्मा की हीरो होंडा की सिबीज़ेड बाइक और एक अन्य व्यक्ति की भी बाइक चोरी हुई है। अभी तो बारिश का समय ही शुरू हुआ है और अभी से चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि नगर के बीचों बीच केबी रोड से लगे मोहल्ले से तीन मोटर सायकिल चुराना कही न कही पुलिस के लिए चुनौती है। नानपुर पुलिस को और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
ताकि आगे कोई बड़ी चोरी की घटना न हो। नानपुर पुलिस नगर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने और साक्ष्य जुटाने में लगी में लगी हुई है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट :- मेहबूब पठान

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in