Skip to main content

Aaj Tak24x7

6वीं वाहिनी वि.स. बल रांझी मे बच्चों हेतु 1 माह का ग्रीष्म कालीन शिविर आयोजित

सेनानी 6वीं वाहिनी श्री सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशानुसार उप सेनानी श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्शन तथा सुश्री अंजूलता पटले के पर्यवेक्षण में 6वीं वाहिनी वि.स. बल रांझी में दिनॉक 15 मई से 15 जून तक एक माह का बच्चों के लिये ग्रीष्म कालीन शिविर आयोजित किया जा रहा है।
          शिविर में बच्चों को जुम्बा, कथक, मेंहदी, चित्रकला, कैलिग्राफी, बैडमिंटन, क्रिकेट, लॉन टेनिस, शास्त्री गायन, अबेकस, एवं घुडसवारी आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है,  उक्त शिविर में बच्चों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है।
शिविर के दौरान बच्चों को फल व शीतल पेय की व्यवस्था क्वार्टर मास्टर श्री हितेश फुलझेले व निरीक्षक विक्रम सिंह द्वारा की जा रही है।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7