दोस्तों के साथ नहर नहाने आया युवक डुपकी लगते ही हो गया गायव 24 घंटो के बाद भी नहीं लगा कोई सुराग
संवाददाता:- गीता ठाकुर
गौतम बुद्ध नगर की कोतावली जेवर क्षेत्र के गांव दस्तमपुर निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश उम्र 30 वर्ष अपने साथियो के साथ गांव मिलक करीमाबाद स्थित नहर पर नहाने गया था जहा नहर के पानी का काफ़ी वहाव था जिसमे ब्रजेश कुमार नहर मे डूब गया वहां पर और नहा रहे साथियो ने बचाने का काफ़ी प्रयास किया लेकिन नहर मे पानी काफ़ी था जिसकी बजह से डूब गया! जिसके बाद ग्रामीणों ने खुर्जा जेवर रोड को जाम कर दिया! जिससे रोड पर काफ़ी लम्बा जाम लग गया!इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी!जिसमे आला अधिकारिओं ने मौके पर पहुंचे कर लोगो को समझा बुझा कर जाम को खुल वाया! यह घटना करीब लगभग 06:30 बजे की है नहर को तत्काल प्रभाव से बंद कराया और एन.डी.आर.एफ की टीम को सूचना दी गयी जिसमे अब तक एन.डी.आर.एफ की टीम का ऑपरेशन जारी इस दुःखत घटना से पुरे गांव मे मातम छाया हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है!



