भाटवा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों घायल
*मुदा खेड़ा बैंक के पास हुआ सड़क हादसा*
भटवारा गांव के पास स्थित मुद्दा खेड़ा बैंक के समीप आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिल आपस में आमने-सामने से टकरा गईं। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, *अमित पुत्र विनोद* और जसवीर एवं बिश्नु अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे, तभी मुद्दा खेड़ा बैंक के पास उनकी बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों में से किसी एक की लापरवाही दुर्घटना का कारण हो सकती है।
पत्रकार दिलदार खान बुलंदशहर



