ग्राम प्रधान व सचिव के संरक्षण में ग्राम पंचायत मरसंडा में जमकर भ्रष्टाचार सरकार को खुलेआम चुनौती

बिसवां सीतापुर। विकासखंड बिसवां की ग्राम पंचायत मरसंडा में आनलाइन पोर्टल पर मौजूद लेबर व कार्य दिखाई पड़ता है लेकिन धरातल पर जीरो?आखिर किसके संरक्षण में फल फूल रहा भ्रष्टाचार मनरेगा योजना में खुलेआम की जा रही धांधली सरकार को दे रहे चुनौती जिम्मेदार मौन, रोजगार सेवक तकनीकी सहायक प्रधान व सचिव की मिली भगत से मनरेगा हुई फेल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण राष्ट्रीय रोजगार योजना एपीओ की सख्त कार्यशैली व खंड विकास अधिकारी के सख्त दिशा निर्देशन के बावजूद भी नहीं डर रहे भ्रष्टाचारी,आनलाइन पोर्टल पर महिलाएं व पुरुष कई मस्टर रोलों में मौजूद किसी मस्टर रोलों में फोटो में महिलाएं कम मस्टर रोलों में ज्यादा, तो किसी मस्टर रोल से महिलाएं गायब। किसी का तो संरक्षण प्राप्त है ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा योजना से कराए गए कार्यों मे लाखों का भ्रष्टाचार जिम्मेदारों के संरक्षण में किया जा रहा है जिम्मेदार मौन है आखिर जब उच्च अधिकारी इतने सख्त और ईमानदार हैं तो किसके संरक्षण में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है कोई भी जवाब देने के लिए तैयार नहीं है ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा से कराए गए समस्त कार्यों में मानक विहीन व धरातल पर कार्य मौजूद नहीं है। सूत्रों ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत मरसंडा में मदार गंज में तालाब खुदाई कार्य चल रहा है ग्राम प्रधान द्वारा सिर्फ फर्जी फोटो अपलोड कराई जा रही है धरातल पर कार्य होता ही नहीं है यदि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वयं निरीक्षण किया जाए तो अनेकों योजनाओं में भ्रष्टाचार शीघ्र उजागर होगा।
इसके बावजूद लाखों की भारी भरकम धनराशि मनरेगा लेबरों के नाम फर्जी मस्टर रोल भरकर अपने चहेतों के जाब कार्ड पर लाखों की धनराशि लगाई जा रही है। क्या जिले के अधिकारी भी इससे अनजान हैं अगर नहीं तो अब तक किसके संरक्षण में लगातार यह भ्रष्टाचार फल फूल रहा है अगर समय रहते खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा उनके ऊपर जांच कर विधिक कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले समय में यह सरकार के ऊपर बदनुमा दाग साबित हो सकता है सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जनता के बीच मजाक का शिकार बन सकती है आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार अब देखना यह है आम जनमानस को उम्मीद है कि खंड विकास अधिकारी व एपीओ के द्वारा इन भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

67% LikesVS
33% Dislikes