
स्लग : पुलिया निर्माण की मांग
– विदिशा से कुछ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बागरी में पुलिया निर्माण की मांग
– सरपंच ने चार सालों के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार दिया पत्र
– चार गांव के हो रहे परेशान
– यहा मौजूद धार्मिक स्थलों पर भी हजारों की तादाद में आते हैं लोग
लोकेशन विदिशा
एंकर – विदिशा से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम बागरी में डी-3 नहर के ऊपर पुलिया निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, सरपंच और जनपद सदस्य पिछले 4 सालों से इस स्थान पर पुलिया बनाए जाने की मांग जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से करते आ रहे हैं लेकिन अब तक उसे मांग को पूरा नहीं किया जा सका है गांव के सरपंच राहुल गुर्जर बताते हैं कि उन्होंने विधायक क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ कलेक्टर को भी पत्र लिखा है पत्र के साथ उन्होंने पुलिया निर्माण की अनुमानित लागत जो करीब 14 लाख है उसके बारे में भी जानकारी दी है इधर ग्रामीणों ने बताया कि बारिश और नहर से पानी देने के दौरान नहर में पानी भरा रहता है जिसकी वजह से यहां से निकल पाना मुश्किल है अस्थाई तौर पर पत्थर की फारसी और रखकर लोग पैदल यहां से निकलते हैं लेकिन वहां और अन्य साधनों से यहां से निकल पाना संभव नहीं है नहर में पानी अत्यधिक होने की सूरत में लोगों को दो से तीन किलोमीटर लंबा घूम कर आना पड़ता है वही यह बताया गया कि नहर के दूसरी तरफ तीन धार्मिक स्थल भी है जिसमें एक जिन बाबा का स्थान भी है जहां हजारों की तादाद में श्रद्धालु या सम्मिलित होते हैं उन्हें भी इस नहर की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है लोग या तो इस पत्थर के अस्थाई रास्ते से होकर जाते हैं जिसमें गिरने का खतरा बना रहता है या फिर उन्हें पानी और कीचड़ से होकर गुजरना होता है, वही इस पूरे मामले में विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने भी यहां की समस्या को व्यापक मानते हुए जल्द से जल्द पुलिया निर्माण की बात कही उन्होंने कहा कि यहां पर सड़क निर्माण होने और पुलिया निर्माण किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है नहर के ऊपर पुलिया बनाने के लिए जल संसाधन मंत्री को भी पत्र लिखा गया है उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही पुलिया निर्माण की जा सकेगी
बाईट : सरपंच राहुल गुर्जर बागरी
बाईट : मुकेश टंडन विधायक विदिशा
बाईट : निरपत सिंह ग्रामीण
बाईट : मदन लोधी ग्रामीण



