बिस्टान नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

 

नगर को सुंदर बनाने के लिये शासकीय जमीनो से हटाया जायेगा अतिक्रमण

नगर परिषद द्वारा भगवानपूरा मार्ग पर स्तित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाई गई। मुहिम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के पास रखी अवैध घुमटी व यात्री प्रतीक्षालय को जमीजोद् कर दिया गया। नगर परिषद के सी एम ओ सन्तोष पाराशर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के पास अवैध रुप से अतिक्रमण किया गया था। इमरजेंसी में एम्बुलेंस को अंदर ले जाने में परेशानी आ रही थी। इसीलिए अतिक्रमण को पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ा गया। सी एम ओ ने कहा कि यात्री प्रतीक्षालय के पास भी दुकाने बनाई जाएगी शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटा कर नगर परिषद द्वारा निर्माण कार्य करवाये जायेगे। बता दे कि नगर में चारों ओर अतिक्रमण नासूर की तरह बड़ते जा रहा है सी एम ओ ने बताया कि नगर के अन्य जगहों से भी अतिक्रमण हटा कर बिस्टान को सुन्दर बनाया जायेगा। इसको लेकर परिषद द्वारा नोटिस भी जारी कर दिये गये है शीघ्र ही अतिक्रमण के खिलाफ मय पुलिस बल और तहसीलदार के साथ मिलकर सयुक्त रुप से कार्यवाही की जाएगी। नोटिस जारी करने के बाद अब तक कार्यवाही नही होने को लेकर सी एम ओ ने कहा कि लग्न सराय के चलते किसी को परेशान नही किया गया अब जल्दी ही रिजल्ट सामने आयेंगे।
बिस्टान से राजेश नागर की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in