Skip to main content

Aaj Tak24x7

*3 आरोपी अवैध शस्त्र सहित पकड़े गये, 3 तलवार जप्त*

*थाना भेड़ाघाट पुलिस की कार्यवाही*

*3 आरोपी अवैध शस्त्र सहित पकड़े गये, 3 तलवार जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना भेड़ाघाट की टीम द्वारा 3 आरोपियों को अवैध शस्त्र सहित रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी भेड़ाघाट श्रीमति पूर्वा चौरसिया ने बताया ने बताया कि दिनांक 27-5-25 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि झिन्ना मोहल्ला आमाहिनौता में एक व्यक्ति तलवार लिये खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहंा मुखबिर के बताये हुलिये का युवक हाथ में तलवार लिये दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके हाथ से तलवार कब्जे में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम शेख मुबीन उम्र 22 वर्ष निवासी कबाड़ी मोहल्ला आमाहिनौता बताया जिसके कब्जे से तलवार जप्त की गई।

इसी प्रकार दिनांक 27-5-25 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर विपशना आश्रम मोड़ के पास धुअंाधार रोड में दबिश दी देते हुये आरोपी अजय झारिया उम्र 21 वर्ष निवासी पंचवटी भेड़ाघाट केा तलवार सहित पकड़ा गया।

इसी प्रकार दिनांक 27-5-25 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर व्हीआईपी गेट के आगे स्वर्गद्वारी रोड़ भेड़ाघाट में दबिश दी देते हुये आरोपी आकाश बर्मन उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 2 भेड़ाघाट केा तलवार सहित पकड़ा गया।

तीनों आरोपियों के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

 

*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक जगदीश चड़ार, प्रधान आरक्षक संतोष झारिया, राकेश रावत, आरक्षक अजय की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7