पुरानी रंजिश पर मारपीट कर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायर करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*थाना डबरा देहात पुलिस की बदमाशों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही*

 

*पुरानी रंजिश पर मारपीट कर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायर करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*उक्त प्रकरण में हवाई फायर करने वाले आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक देशी कट्टा, एक 315 बोर का जिन्दा राउंड एवं एक खाली राउण्ड किया जप्त।*

*पकडे गये आरोपियों में से 04 आरोपियों के खिलाफ पूर्व से अपराध पंजीबद्ध हैं।*

 

ग्वालियर दिनांक 28.05.2024 –

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 27.05.2025 को फरियादी सुनिल जाटव निवासी जेल रोड अमरपुरा डबरा ने थाना डबरा देहात में रिपोर्ट लेख कराई कि वह अपने घर के बाहर बैठा था तभी अमरपुरा निवासी चार लोग आये और पुरानी रंजिश पर से मुझे गन्दी गन्दी गालियां देने लगे और लाठी व डंडो से मारपीट की गई। चारों लोगों में से एक ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा देहात में चारों आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 156/25 धारा 115(2),296,351(2),125,3(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* द्वारा *अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री निरंजन शर्मा* को थाना डबरा देहात पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के उक्त निर्देशों के परिपालन में *एसडीओपी डबरा श्री जितेन्द्र नगाइच* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी डबरा देहात निरीक्षक सुधाकर सिंह तोमर* द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर उनके छिपने के संभावित जगहों पर तलाश की गई। थाना डबरा देहात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 27/28.05.2025 की दरमियानी रात्रि को ही चोरों तरफ घेराबंदी कर उक्त प्रकरण के 04 आरोपियों को दबोच लिया गया। पकड़े गये चारों आरोपियों से उक्त घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपियों की निशादेही पर उनके एक अन्य साथी को भी रात में ही पकड़ लिया गया। उक्त प्रकरण में हवाई फायर करने वाले आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक देशी कट्टा, एक 315 बोर का जिन्दा राउंड एवं 315 बोर का एक खाली राउण्ड विधिवत जप्त किया गया। *पकड़े गये आरोपियों को थाना डबरा देहात के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों में से चार आरोपियों के खिलाफ पूर्व से अन्य अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये है।*

 

*जप्त हथियारः-* घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक देशी कट्टा, एक 315 बोर का जिन्दा राउंड एवं 315 बोर का एक खाली राउण्ड किया जप्त।

 

*सराहनीय भूमिका -* उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी डबरा देहात निरी0 सुधाकर सिंह तोमर, उनि0 जीतेश शिवहरे, सउनि0 राकेश कच्छवारे, सउनि0 चन्दन सिंह धाकड़, आर. विकाश गौड़, आर. शैलेन्द्र शर्मा, आर. आकाश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in