नगर परिषद ओंकारेश्वर की होटल व्यवसाययों पर बड़ी करवाई दुकानों पर लगाएं ताल
मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
नगर परिषद ओंकारेश्वर के द्वारा बकायादारो की दुकानों पर ठोके ताले
निकाय अधिपत्य वार्ड क्रमांक 7 गजानन आश्रम के सामने की 13 दुकानों को ई नीलामी के माध्यम से नगर परिषद ओंकारेश्वर के द्वारा नीलाम किया गया। जिसमें से कुछ दुकानदारों के द्वारा निकाय में संपूर्ण राशि जमा नहीं कराए जाने पर श्री संजय गीते मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद ओंकारेश्वर के निर्देश में ताले लगाए गए जिन दुकानदारों के द्वारा राशि जमा नहीं की गई उनके नाम निम्न है
श्री मोहित पिता राकेश यादव निवासी सनावद दुकान क्रमांक 4, श्री मति प्रियंका पति अक्षय अरझरे निवासी सनावद दुकान क्रमांक 8, प्रभात पिता श्यामलाल उपाध्याय निवासी सनावद दुकान क्रमांक 9 एवं 10, श्रीमती सुगंधी देवी पति राम नरेश साहनी निवासी ओंकारेश्वर दुकान क्रमांक 16 साथ ही दुकानों में ताले लगाए जाने की कार्रवाई के बाद मोहित पिता राकेश यादव द्वारा दुकान क्रमांक 4 गजानन आश्रम के सामने की राशि 700000/- एवं दुकान क्रमांक 16 P1 बस स्टैंड सुगंधी देवी पति रामनरेश साहनी के द्वारा राशी 305375/- इस प्रकार कुल राशी रुपए 1005375/- जमा करने के उपरांत दुकान क्रमांक 4 एवं दुकान क्रमांक 16 के ताले खोले गए।



