थाना संजीवनी नगर पुलिस की कार्यवाही चाकू अड़ाकर मोबाईल छीनने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार छीना हुआ मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त

नाम पता गिरफ्तार आरोपी-
1-क्रिश बाल्मीक पिता राजू बाल्मीक उम्र 20 वर्ष निवासी नौरानी मस्जिद के पास बेन मोहल्ला रामपुर गोरखपुर
2-मोह. जुनैद पिता पीर मोहम्मद उम्र 18 वर्ष निवासी इंद्रा नगर गली न. 1 शक्तिभवन रोड गोरखपुर
3-मोनू पटेल  पिता जगदीश उम्र 21 वर्ष निवासी रामपुर बेन मोहल्ला आजाद चौक गोरखपुर
जप्ती  -छीना हुआ मोबाईल एंव घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल
          पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
           आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच आर पाण्डे के मार्ग दर्शन में थाना संजीवनी नगर की टीम द्वारा 3 लुटेरों को गिरफ्तार कर छीना हुआ मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त की गयी है।
             थाना संजीवनी नगर चौकी धनवंतरी नगर में दिनांक 1-1-25 को महेश ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम लोहारी सूखा पाटन रोड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बिल्डिंग वर्क लोहा बांधने का काम करता है उसके साथ राकेश पटैल भी काम करता है दिनांक 31-12-24 को वह, राकेश पटैल की मोटर सायकल क्रमाक एमपी 20 एम व्ही 4002 से राकेश पटैल के साथ सुखसागर हास्पिटल का आर्डर लेनेे गया था जहां से उसे 2 हजार रूपये एडवांस काम के लिये मिले थे, वापस आकर तिलवारा पेट्रोल पम्प में पेट्रोल भरवाकर पगलापुर गये थे, पगलापुर मे काम देखने के बाद धनवंतरीनगर चौक में शाम लगभग 7 बजे दोनों ने शराब पी थी उसके बाद राकेश पटैल को मोटर सायकल में पीछे बैठाकर वह मोटर सायकल चलाते हुये अंधमूक वायपास होते हुये घर जा रहा था रात लगभग 10 बजे एचपी पेट्रोल पम्प के सामने अंधुआ पहॅुचे तभी एक मोटर सायकल में अज्ञात तीन व्यक्ति आकर उसकी मोटर सायकल के आगे अपनी मोटर सायकल खड़ी कर उसकी मोटर सायकल की चाबी निकाल लिये और 2 व्यक्तियों ने चाकू निकालकर उसको घेर लिया तथा तीसरे व्यक्ति ने राकेश पटैल केा चाकू अडा दिया और उसका रेडमी कम्पनी का मोबाइल तथा जेब मे रखे 1320 रूपये निकाल लिये, राकेश पटैल का कोई सामान नहीं लिये, तीनों अज्ञात व्यक्तियों की उम्र लगभग 25-30 वर्ष के बीच होगी, तीनों मुंह बांधे हुये थे,   रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1/25 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    दौरान तलाश पतासाजी के विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर 1- क्रिश बाल्मीक पिता राजू बाल्मीक उम्र 20 वर्ष निवासी नौरानी मस्जिद के पास बेन मोहल्ला रामपुर गोरखपुर, 2-मोह. जुनैद पिता पीर मोहम्मद उम्र 18 वर्ष निवासी इंद्रा नगर गली न. 1 शक्तिभवन रोड गोरखपुर , 3-मोनू पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी रामपुर बेन मोहल्ला आजाद चौक गोरखपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर तीनों ने उक्त घटना करना स्वीकार किया आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त करते हुये तीनों आरोपियों को  प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका- मोबाईल छीनने वाले लुटेरों को पकडने में थाना प्रभारी संजीवनी नगर बी.डी. द्विवेदी, चौकी प्रभारी धनवंतरीनगर उप निरीक्षक दिनेश गौतम, प्रधान आरक्षक दिलीप पाठक, आरक्षक रजनीश यादव, आरक्षक वीरेन्द्र उइके, आरक्षक यशवंत कौरव एवं थाना गोरखपुर के आरक्षक रामकृष्ण शर्मा एवं सायबर सेल के अरविंद की सराहनीय भूमिका रही
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in