अजीतमल के यमुना नदी समेट क्षेत्र के अन्तर्गत 24 क्लस्टरों का प्राकृतिक खेती हेतु चयन किया गया

आर. चंद्रा ब्यूरो

 

औरैया 28 मई 2025- उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत जनपद के दो विकास खण्ड औरैया एवं अजीतमल के यमुना नदी समेट क्षेत्र के अन्तर्गत 24 क्लस्टरों का प्राकृतिक खेती हेतु चयन किया गया है। योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक क्लस्टर पर दो कृषि सखी/सी०आर०पी० का चयन किया गया है। योजना का सुचारु रूप से संचालन हेतु कृषि सखी सी०आर०पी० का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय दिन के विषयवस्तु पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डा0 योगेश कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर (भू०स० विभाग) जनता महावि‌द्यालय अजीतमल द्वारा मृदा स्वास्थ्य का महत्व तथा वर्तमान में जनपद औरैया के मृदा उर्वरता, एग्रोफोरेस्ट्री के साथ साथ विविधिकरण और जीवाश्म की मात्रा बढ़ाने से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉ पंकज ‌द्विवेदी एसोसिएट प्रोफेसर जनता महावि‌द्यालय अजीतमल ‌द्वारा प्राकृतिक खेती सिद्धांत एवं प्राकृतिक खेती में पशुओं का उपयोग एवं उनके देखभाल, पशुओ के प्रमुख रोग व बीमारियां के लक्षण व उनसे बचाओ एवं एवं सावधानियां से अवगत कराया गया। डॉ उमेश कुमार दुबे असिस्टेंट प्रोफेसर (शस्य विज्ञान विभाग) जनता महावि‌द्यालय अजीतमल द्वारा फसल विविधिकरण मिश्रित तथा इंटरक्रॉपिंग और फसल तंत्र मिश्रित और इंटरक्रॉपिंग के महत्व से अवगत कराया। वर्तमान फसल पद्धति से प्राकृतिक खेती पद्धति तक ले जाने के चरणबद्ध तरीके से अवगत कराया व प्राकृतिक खेती के महत्व से परिचय कराया। विषय वस्तु विशेषज्ञ नितेंद्र कुमार, लोकल नेचुरल फार्मिग इंस्टीट्यूट भवानी शंकर फार्मर पोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सौंफर विकासखंड अजीतमल के निदेशक आदित्य कुमार, फॉर्मर मास्टर ट्रेनर लाखन सिंह ने विषयवस्तु पर कृषि सखियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में सम्बन्धित विकास खण्ड के सम्बन्धित कर्मचारी एवं समस्त कृषि सखियों आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes