Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुर्ण श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशत्वदी महिला शशक्तिकरण सम्मेलन का हुआ आयोजन

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर हुआ आयोजन

अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन
कदौरा जालौन

कदौरा/जालौन,लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन,नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे,रेखा वर्मा,रेनू वर्मा, मंडल अध्यक्ष हेमंत शाहू,द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया
आयोजन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरेने कहा कि अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासिका नहीं थीं, बल्कि वे सामाजिक न्याय, सेवा भावना, सुशासन और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं उन्होंने कहा कि आज की नारी अब कमजोर नहीं रही, वह हर क्षेत्र में पुरुषों के समकक्ष खड़ी होकर सफलता अर्जित कर रही है अहिल्याबाई का जीवन आज भी नेतृत्व, सेवा और महिला गरिमा का मार्गदर्शन करता है
इस दौरान पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन संघर्ष, सेवा और आदर्शों की गाथा है। पति की मृत्यु के बाद भी उन्होंने न केवल प्रशासन की बागडोर संभाली, बल्कि समाज सुधार और धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण में भी अनुकरणीय कार्य किए

इस दौरान,रविकान्त शिवहरे,सभासद सविता गुप्ता,महेश गुप्ता,गंभीर गौतम,राजवीर विश्वकर्मा,शरीफ खान,कैलास,राजेस,राहुल परिहार,जगत नारायण विश्वकर्मा,व्रज विहारी पाल,शशिकांत निराला,आशीष शुक्ला,आशीष तिवारी,आदि लोग मौजूद रहे

सींन,1,2,सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व विधायक भाजपा , व मौजूद लोग

aajtak24x7
Author: aajtak24x7