Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रभु जगन्नाथ जी की विशाल शोभा यात्रा 27 जून को

नगर भ्रमण की तैयारी में जुटे आयोजक गण औरैया –एक विचित्र पहल सेवा समिति महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की आवश्यक आज दिनांक 30 मई-2025 दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे क्रॉनिक एकैडमी औरैया में संपन्न हुई, बैठक में प्रभु जगन्नाथ जी की विशाल शोभायात्रा नगर भ्रमण हेतु विचार विमर्श किया गया, बैठक में “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने बताया कि आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया को समूचे देश में प्रभु जगन्नाथ जी की यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली जाती है, मान्यता है कि इस अवधि में प्रभु जगन्नाथ जी की उपासना या दर्शन करने से श्रद्धालुओं के सभी दुख दूर होकर उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है, गत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी 27 जून 2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” द्वारा प्रभु जगन्नाथ जी की विशाल शोभायात्रा वृंदावन के मशहूर कलाकारों की झांकी व नृत्य के साथ नगर भ्रमण हेतु धूमधाम से निकाली जाएगी। सर्वसम्मति से शोभा यात्रा का मुख्य संयोजक भाजपा नेता कपिल गुप्ता को बनाया गया, उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को शोभा यात्रा के माध्यम से प्रभु जगन्नाथ जी के दर्शनों का वर्ष भर इंतजार रहता है, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि शोभायात्रा को यादगार बनाने हेतु भगीरथ प्रयास किया जा रहा हैं। बैठक में प्रमुख रूप से सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मधु शर्मा, एकता गुप्ता, सीता पोरवाल, दामिनी गुप्ता, मंगला शुक्ला, अर्चना बिश्नोई पूजा पोरवाल, अनुपम पोरवाल, रजनी पोरवाल, शिक्षक अनुराग गुप्ता, सदस्य व समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7