कनहर बांध के डूब क्षेत्र को खाली करने का निर्देश।

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुद्धी सोनभद्र।उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव ने कनहर सिंचाई परियोजना के अन्तर्गत कनहर बांध के डूब क्षेत्र से प्रभावित 11 ग्रामों के विस्थापित परिवारों को सूचित किया है कि इस वर्षाकाल में कनहर बांध में लेवल 260.212 मी० तक जल भण्डारण किया जाना प्रस्तावित है। सुरक्षा के दृष्टिगत बांध के डूब क्षेत्र के लेवल 265.000 मी० तक डूब क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करना अति आवश्यक है।
उप जिलाधिकारी ने विस्थापित परिवारों को निर्देश दिया है कि वे अपने आवंटित प्लाटों पर पुनर्वास कालोनी अमवार में चले जाएं। जिन परिवारों को अभी तक प्लाट का आवंटन नहीं हुआ है, वे पुनर्वास कालोनी अमवार में अपना प्लाट प्राप्त करते हुए डूब क्षेत्र खाली करना सुनिश्चित करें।
उप जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया है, क्योंकि बांध में जल भण्डारण के दौरान डूब क्षेत्र में निवास करने वाले परिवारों को खतरा हो सकता है। इसलिए सुंदरी, भीसुर,कोरची, सुगवामान, रन्दहटोला, गोहड़ा, बरखोरहरा, अमवार, बघाडू, कुदरी, लाम्बी के सभी परिवारों को डूब क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया गया है।
उप जिलाधिकारी ने विस्थापित परिवारों से अपील की है कि वे इस निर्देश का पालन करें और डूब क्षेत्र खाली करें। यदि कोई परिवार इस निर्देश का पालन नहीं करता है, तो उसे होने वाले किसी भी नुकसान/हानि के लिए स्वयं उत्तरदायी होगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes