पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आज दिन शुक्रवार को पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का किया गया निरीक्षण

पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने के लिये परेड का महत्वपूर्ण योगदान है, आज दिनांक 30-5-25 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ( भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का निरीक्षण किया गया।
जनरल परेड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शहर/देहात सहित थानो से लगे 130 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर, सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया गया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes