Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना कम्पू पुलिस की अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही

थाना कम्पू पुलिस ने फायरिंग रेंज से कार सवार चार बदमाशों को दो पिस्टल व चार जिंदा राउण्ड तथा दो तलवार सहित किया गिरफ्तार

ग्वालियर। दिनांक 01.06.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर ने अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर रेंडम चेकिंग कर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी इन्दरगंज रोबिन जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक मदन मोहन मालवीय के द्वारा थाना बल की टीम को क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग हेतु लगाया गया। दौराने इलाका भ्रमण दिनांक 31.05.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि फायरिंग रेन्ज अबाड़पुरा तरफ एक आईसुजु गाड़ी में बाहर से आये कुछ संदिग्ध लोग हथियार लिए अपराध घटित करने की नियत से उसमें बैठे हैं। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम फायरिंग रेन्ज पर पहुँचे तो उक्त गाड़ी में बैठे लोग पुलिस की गाड़ी को आता देख भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेरकर पकड़ा और वाहन से नीचे उतारकर उनसे पूछताछ की तो एक ने निवासी होतन भगत राम जिला मानसा पंजाब, दूसरे संदिग्ध ने निवासी बप्पीयाना जिला मानसा पंजाब तीसरे ने निवासी साना वली जिला मानसा पंजाब तथा चौथे ने निवासी हुड़त भगत राम जिला मानसा पंजाब का होना बताया। पकड़े गये संदिग्धों की तलाशी लेने पर पहले संदिग्ध की कमर में बाये तरफ एक पिस्टल खुरसी मिली तथा एक जिन्दा राउण्ड मिला तथा दूसरे की तलाशी में एक पिस्टल कमर में बांयी तरफ खुरसी मिली व एक जिन्दा राउण्ड मिला तथा तीसरे की तलाशी में एक तलवार लोहे की मिली तथा कुर्ता की बांयी जेब से एक जिन्दा राउण्ड मिला एवं चौथे की तलाशी में एक तलवार तथा कुर्ता की की जेब से एक जिन्दा राउण्ड मिला।

थाना कम्पू पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपीगणों का यह कृत्य धारा 25,27,25 बी आर्म्स एक्ट का घटित होना सिद्ध पाये जाने से थाना कम्पू में अप0क्र0 203/25 पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को पृथक-पृथक गिरफ्तार कर दो पिस्टल, 04 जिन्दा राउण्ड, दो तलवार व एक आईसुजु गाड़ी जप्त की जाकर अवैध हथियार सहित एकत्रित होने के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्त हथियार व कार:- जप्तशुदा दो पिस्टल मय 04 जिन्दा राउण्ड एवं दो तलवार धारदार तथा एक आईसुजु गाड़ी बिना नम्बर प्लेट की जप्त की गई कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 10 लाख 25 हजार रूपये।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक मदन मोहन मालवीय, सउनि गोपाल सिंह, प्रआर. धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, आर. हितेन्द्र शर्मा, आर. वीरभान सिंह, आर. समीम खान, आर. अनुज जाट, आर. राकेश रावत की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in