आधार कार्ड संशोधन केंद्र चालू न होने से परेशान ग्रामीणों ने हसनपुर क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर.झकड़ी में किया प्रदर्शन

जनपद अमरोहा………

……..हसनपुर क्षेत्र के ग्राम शेखुपुर झकड़ी में राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक उमेश सेन के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं व ग्राम वासियों ने हसनपुर क्षेत्र में आधार कार्ड निर्माण व संशोधन न होने की समस्या को उठाया। कहा कि छात्र छात्राओं, नई शादी शुदा महिलाओं, व नए आधार कार्ड निर्माण की हर समय आवश्यकता होती है। लेकिन आधार कार्ड निर्माण केंद्र बंद होने की वजह से जरूरत मंद लोगों को दूर के स्थानों जोया, अमरोहा जाना पड़ता है। जहां पर निर्धारित शुल्क के स्थान पर लगभग 500 रुपए प्रति आधार कार्ड वसूले जाते हैं। जटिल समस्या के समाधान के प्रति स्थानीय प्रशाशन कतई गंभीर नहीं है। बैठक में उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने अधिकारियो से मिलकर समस्या का समाधान कराने का आश्वाशन दिया कहा कि आधार कार्ड निर्माण व संशोधन न होना क्षेत्र के लोगों की गंभीर समस्या है। इसका शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। शीघ्र समाधान न होने की स्थिति में परेशान लोगों के साथ आगामी समाधान दिवस हसनपुर में समस्या को रखा जाएगा।आवश्यकता पड़ने पर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस अवसर पर महिपाल सिंह भारतीय किसान संघ विपिन, संजीव, संजय, सुमन देवी, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।.

.सवाददाता. मुशीर खान. उत्तरप्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in