Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की ट्रैप कार्यवाही

 

नाम आवेदक – श्री राम गोविंद त्यागी पुत्र श्री महिपाल त्यागी निवासी ग्राम सेथरा बाडई तहसील पोरसा जिला मुरैना

नाम आरोपी – श्री रामबली रावत पुत्र स्वर्गीय श्री पंचम सिंह रावत सहायक ग्रेड 3 शाखा आवक जावक एवं सूचना अधिकार जनपद पंचायत पोरसा जिला मुरैना

मांगी गई रिश्वत राशि – ₹4000

बरामद राशि₹4000

घटनास्थल – आवक जावक शाखा जनपद पंचायत कार्यालय पोरसा जिला मुरैना

विवरण – आवेदक राम गोविंद त्यागी के द्वारा दिनांक 30 मई 2025 को उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया पुलिस अधीक्षक के द्वारा आवेदक की शिकायत का सत्यापन कराया। रिश्वत मांगवार्ता की बात के दौरान आरोपी द्वारा ग्राम पंचायत की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगे जाने पर आरोपी द्वारा ₹4000 रिश्वत की मांग की गई सत्यापन उपरांत आरोपी (रामबली रावत) के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की टीम गठित की गई, उक्त टीम के द्वारा आज आरोपी(रामबली रावत) को उसके कार्यालय आवक जावक शाखा जनपद पंचायत पोरसा जिला मुरैना पर आवेदक से ₹4000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, रिश्वत राशि बरामद कर मौके पर कार्रवाई की जा रही है ।

टीम उप पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया विवेचक, निरीक्षक श्रीमती रानीलता नामदेव , निरीक्षक श्री बलराम सिंह राजावत,
प्र.आर. देवेंद्र पवैया, हेमंत शर्मा, जसवंत शर्मा, बलवीर सिंह आरक्षक प्रशांत राजावत, सुरेंद्र सेमिल, रवि सिंह, विनोद शाक्य अन्य सदस्य दल के द्वारा मौके पर कार्रवाई की जा रही है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in