21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु कार्य योजना हुई तैयार।

आर. चंद्रा ब्यूरो

 

कार्यक्रम को सफलता पूर्वक भव्यता के साथ आयोजित किए जाने हेतु संबंधितों को सौंपी गयी जिम्मेदारी।

औरैया 03 जून 2025- जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा 15 जून से 21 जून तक मनाए जाने वाले योग सप्ताह के लिए सम्बन्धितों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए निर्देशित किया कि कार्यक्रम को वृहद और आकर्षक ढंग से संपन्न किया जाए यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्तर, विकासखंड स्तर, तहसील स्तर तथा जिला मुख्यालय स्तर पर माइक्रोप्लान के तहत आयोजित किया जाए साथ ही कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी ससम्मान आमंत्रित किया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन की सफलता के लिए कार्यक्रम स्थलों का चयन किए जाने के साथ-साथ ग्राम स्तर पर कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए मास्टर ट्रेनरों को योग क्रियाओं से संबंधित प्रशिक्षण दिलाते हुए ग्राम पंचायत वार नियुक्ति सुनिश्चित की जाए जिसकी सूची तैयार कर उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर कार्यक्रम में सहभागिता करने वालों को योग क्रियाएं कराते हुए उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के संबंध में भी आमजन को जागरूक करें ताकि योग क्रियाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और वह योग को अपने आम जीवन में सम्मिलित करते हुए स्वस्थ जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि योग शिविर आयोजित किए जाने के समय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित कर लिए जाएं जिससे आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम स्तर पर मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित किया जाए और मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण का कार्यक्रम 15 जून से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने यह निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले वृहद और आकर्षक आयोजन करने के लिए नोडल अधिकारी समय रहते व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें जिससे कार्यक्रम आकर्षक ढंग से संपन्न हो। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए ककोर स्थित तिरंगा मैदान में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र पाल सिंह सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार, प्रभारी जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अमर रतन गौतम, प्रभारी आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आलोक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष गौरव पांडेय, मास्टर ट्रेनर शशिराज सेठ, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जीएस राजपूत एवं जनपद स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in