विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025′ को एक मिशन के रूप में दिनांक 29 मई, 2025 से 12 जून, 2025 के मध्य आयोजित किया जा रहा है

आर. चंद्रा ब्यूरो

विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025′ को एक मिशन के रूप में दिनांक 29 मई, 2025 से 12 जून, 2025 के मध्य आयोजित किया जा रहा है

औरैया 03 जून 2025– उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025′ को एक मिशन के रूप में दिनांक 29 मई, 2025 से 12 जून, 2025 के मध्य आयोजित किया जा रहा है, जिसके क्रम में हिमांशु रंजन श्रीवास्तव उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी औरैया, उद्यान, पशुपालन विभाग के अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ/हेड वैज्ञानिक डा० रामपलट, दलहन अनुशंधान संस्थान से आये वरिष्ठ वैज्ञानिक डी०पी० पटेल एवं डा० उदय चन्द्र एवं सम्बन्धित क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा विकास खण्ड-अजीतमल के ग्राम पंचायत सांफर, सेउपुर एवं सईदपुर, में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विमलेश कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी (अभि०) औरैया, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा० आई०पी० सिंह, दलहन अनुशंधान संस्थान से आये वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० आई०पी० सिंह, डा०मो०अकरम, डा० विशाल दिनकर एवं कृषि विभाग के सम्बन्धित क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा विकास खण्ड-अजीतमल के ग्राम पंचायत अजुआपुर, रतनपुर गडिया एवं बीधेपुर में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजय सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी, औरैया स्थान दिबियापुर, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा० रश्मि यादव, दलहन अनुशंधान संस्थान से आये वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० देवराज मिश्रा व डा० ऋषिकेश कुमार एवं कृषि विभाग के सम्बन्धित क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा विकास खण्ड-अजीतमल के ग्राम पंचायत- जलूपुर, सेंगन पुट्ठा एवं हैदरपुर में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास खण्ड-अजीतमल के ग्राम पंचायत-सैदपुर एवं सेउपुर में अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त दिवस के अभियान में विकास खण्ड-सहार के विभिन्न ग्रामों से आये लगभग 150 से 200 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिन्हें कृषि से सम्बन्धित नवीनतम तकनीकी जानकारी, दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने, प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा एग्रीस्टेक योजनान्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि में आ रही समस्याओं के समाधान एवं विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उक्त की श्रखंला में उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन दिनांक-04.06.2025 को विकास खण्ड-एरवाकटरा के ग्राम पंचायत-बरौनाकला, रठगांव, पटना एरवा, बुमराह, चंदौनी, सराय कछवाह, गाजीपुर, सूरजपुर एरवा एवं पाखनगोई में गठित तीन टीमों द्वारा किया जायेगा। अतः समस्त कृषक बन्धुओं से अनुरोध है, कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर कृषि एवं कृषि से जुडी अन्य तकनीकी जानकारियों का लाभ प्राप्त करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in