Skip to main content

Aaj Tak24x7

नाली पड़ी अधूरी, बारिश के कारण ग्रामीणों की बढ़ेंगी मुश्किल बिमारियों से जूझना पड़ सकता है

लोकेशन ढीमरखेड़ा कटनी

 

ढीमरखेड़ा। जनपद ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनकुई मे सरपंच, सचिव, जिम्मेदारों से मिलकर ग्राम पंचायत की राशि का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। इस ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य में घोर लापरवाही की जा रहा है। वार्ड नं 3 में ग्राम पंचायत के द्वारा तकरीबन तीन महीने पूर्व 100 फिट लम्बी दो फुट गहरी नाली का निर्माण जेसीबी मशीन से खुदाई करके छोड़ दिया गया है। नाली निर्माण अधूरा पड़ा होने से नाली में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।ग्रामीणों में अज्जू सोनी ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के पास अनेकों बार जाया गया कि नाली का निर्माण पक्का कराया जाये किन्तु सरपंच, सचिव द्वारा निमार्ण कार्य को लेकर नजर अंदाज किया जा रहा है जबकि जेसीबी मशीन नाली की खुदाई करके छोड़ दिया गया। नाली के अंदर बजबाजा रहे कीचड़ में कीड़े बिल बिला रहे हैं इस गंदगी से आसपास के ग्रामीणों को अनेकों बिमारियों से जूझना पड़ सकता है समय रहते निर्माण कार्य हो जाता है तो बिमारियों से बचाव हो सकता है।वहीं ग्रामीणों को कहा जाता है कि मजदूर, मिस्त्री नहीं मिल रहे। खास बात सामने आई है कि नाली निर्माण को लेकर स्थानीय जिम्मेदार अनदेखी करते हुए अधूरा नाली का निर्माण करा दिया गया जिम्मेदारों को मौका स्थल का निरीक्षण करना चाहिए। वही रोजगार सहायक रजा भाईजान ने बताया की नाली निर्माण स्वीकृत नहीं है वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है जिसमें अभी तक दस हजार की राशि खर्च हो गई है। बारिश आने के पहले स्वीकृत करा कर निर्माण कार्य किया जायेगा

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in