Skip to main content

Aaj Tak24x7

पति ने की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या बेटी गंभीर रूप से घायल

जबलपुर मध्य प्रदेश

एंकर।जबलपुर के बरगी इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी यही नहीं उसने बेटी के ऊपर भी हमला किया जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है मामला बरगी इलाके के पटेल तिराहा का बताया जा रहा है बताया जाता है कि यहां पर रहने वाले राम जी भूमिया का देर रात अपनी पत्नी राधा भूमिया से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद धारदार हथियार लेकर रामजी भूमियाअपनी पत्नी राधा भूमिया पर टूट पड़ा उसकी मासूम बेटी मां को बचाने के लिए आई तो बेटी पर भी उसने हमला कर दिया। इस हमले में मां और बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राधा भूमिया को इलाज के लिए जब मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था इसी दौरान उसकी मौत हो गई वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है जिसे आईसीयू में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है आरोपी पति वारदात के बाद फरार बताया जा रहा है फिलहाल बरगी पुलिस मामले की जांच में जुटी है प्रथम दृश्य मामला घरेलू विवाद का सामने आ रहा है
बाइट कमलेश चौरिया टी आई थाना बरगी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in