रिपोर्टर धनीराम प्रजापति
—
विधायक जतारा श्री हरिशंकर खटीक एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई की गरिमामयी उपस्थिति में आज बमहोरी कलाँ में अर्धशहरी थाना भवन का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस थाना भवन की अनुमानित लागत एक करोड़ 35 लाख है। इस परियोजना को मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम, भोपाल के माध्यम से पूरा किया जा रहा है, जो एक साल की समयावधि में बनकर तैयार होगा।
सभी अतिथियों ने नए थाना भवन को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह अर्धशहरी थाना भवन बमहोरी कलाँ सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिसिंग व्यवस्था को सशक्त बनाएगा और नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
इस अवसर पर एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम, थाना प्रभारी बमहोरी कलाँ उप निरीक्षक रश्मि जैन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि पुलिस अधीक्षक के प्रयासों से थाना बम्होरीकलां को उत्कृष्ठ कार्य हेतु देश में 20वाँ एवं प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हो चुका है।



