Skip to main content

Aaj Tak24x7

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन*

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

*रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन*

औरैया –अमर उजाला फाउंडेशन तथा NGO एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के तत्वाधान में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 14 जून-2025 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे 50 सैया जिला अस्पताल, औरैया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मा. अभिजित आर शंकर पुलिस अधीक्षक, औरैया के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ, आयोजन में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) समाजसेवी अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला कार्यालय के प्रतिनिधि व समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के संरक्षक अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा, औरैया इकाई के जिलाध्यक्ष समाजसेवी शिवकुमार पुरवार, गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, कपिल गुप्ता, आदित्य पोरवाल, अखिलेश पोरवाल, बीटेक में अध्ययनरत् छात्र ध्रुव चौधरी, मयंक पोरवाल (लकी) आदि सदस्य मौजूद रहे, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने रक्तदान करने वाले योद्धाओं को प्रमाण पत्र भेंट किये, उसके उपरांत लोगों से रक्तदान करने की अपील की।*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in