पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना कैंट एवं थाना सिहोरा की टीम द्वारा 15 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 21 हजार 130 रूपये जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी सिहोरा श्री विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि दिनांक 14-6-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ जुआड़ी कुर्रे रोड़ ईट भट्टा के पास बैठकर मोबइल की रोशनी में ताश पत्तों पर रूपयों की पैसों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहंा जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस केा देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः चमन श्रीवास उम्र 34 वर्ष, संजय सोनी उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी चौपड़ा मोहल्ला सिहोरा, जय उर्फ सत्तू दाहिया उम्र 35 वर्ष निवासी पारस कालोनी खितौला, मनीष यादव उम्र 34 वर्ष , राजू जायसवाल उम्र 32 वर्ष दोनों गड़िया मोहल्ला सिहोरा, रिन्कू बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी हनुमान पहाड़ी सिहोरा, सुनील चक्रवर्ती उम्र 28 वर्ष निवासी नया मोहल्ला सिहोरा, पौरूष पाठक उम्र 34 वर्ष निवासी ब्राम्हण पुरा सिहोरा बताये जुआरियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते नगदी 8 हजार 730 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका – जुआरियों केा पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक रामा सिंह धुर्वे, आरक्षक देवराज, संजीत, शुभम तिवारी, राजीव सिंह, अवधेश की सराहनीय भूमिका रही।



