थाना कैंट पुलिस की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना कैंट एवं थाना सिहोरा की टीम द्वारा 15 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 21 हजार 130 रूपये जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी कैंट श्री पुष्पेन्द्र पटेल ने बताया कि आज दिनॉक 15-6-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि टी.एण्ड.टी. कालोनी मैदान मे ंकुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दांव लगा कर जुआ मन्ना खेल रहे है सूचना पर तत्काल टी. एण्ड. टी कालोनी मैंदान में मंदिर के पास दबिश दी जहॉ कुछ जुआरी ताश पत्तो पर रूपयों का दांव लगाते हुये जुआ खेलते हुये दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम सोमनाथ पारस उम्र 40 वर्ष निवासी टी.एण्ड.टी. कालोनी सदर, विमल पासी उम्र 40 वर्ष निवासी छोटे हनुमान मंदिर के पास बिलहरी, आरिफ कुरैशी उम्र 34 वर्ष निवासी बजरंग कालोनी सिविल लाईन वर्तमान निवासी बडे हनुमान मंदिर के पास बिलहरी गोराबाजार तथा एतेसाम उस्मानी उम्र 32 वर्ष निवासी बाबा डेरी के पीछे सदर, सुदेश गुरूकुल उम्र 46 वर्ष निवासी कृष्णा होम्स बिलहरी गोराबाजार, नीलेश पिल्ले उम्र 44 वर्ष निवासी महावीर कम्पाउंड सदर, अविनाश थापा उम्र 45 वर्ष निवासी सिद्धी विनायक कालोनी व्हीएफजे रांझी बताये, जुए के फड़ों से नगद 12 हजार 400 रूपये तथा ताश पत्ते जप्त करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका – जुआरियों को पकड़ने में उप निरीक्षक नरेश सिंह जाटव, सहायक उप निरीक्षक राजेश बकोडे, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक संदीप डेहरिया, खेमराज, मुकेश मशराम, महिला आरक्षक मुकेश कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।
Author: aajtak24x7
50% LikesVS
50% Dislikes



