Skip to main content

Aaj Tak24x7

बड़े भाई के आंगन में गया गेंद तो भाई ने किया भाई पर हमला , छोटा भाई घायल,इलाज जारी

बड़े भाई के आंगन में गया गेंद तो भाई ने किया भाई पर हमला , छोटा भाई घायल,इलाज जारी

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह गांव दो पक्षों में हुए मामूली विवाद एक युवक घायल हो गया ।जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर में चल रहा है ।

अशफाक 38 पुत्र कमानुद्दीन निवासी निमिडीह की पत्नी शबीला खातून ने बताया कि रविवार की शाम 5 बजे मेरे पति अपने जमीन से लिपटिस का पेड़ काट रहे थे जिसको लेकर उनके भाइयों ने आपत्ति जताई थी जिसके बाद मेरे पति मझिले बेटे के साथ गेंद खेल रहे थे और गेंद खेल खेल में बड़े भाई के घर आंगन में चला गया ।जिसको लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया ।विवाद में मेरे पति घायल हो गए ।घटना की सूचना डॉयल 112 पुलिस को दी गई ।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अशफाक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है ।

उधर घटना के बाबत जानकारी में ससुर मोहम्मद रमजान जोलहा निवासी सनावल थाना रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ ने बताया कि भाइयों का आपस में भूमि से जुड़ा विवाद है जिसके चलते भाइयों में मनमुटाव रहता है ।

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कहीं है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7