आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

दुद्धी सोनभद्र ।अमवार चौकी क्षेत्र के गोहड़ा गांव में रविवार की शाम एक दर्दनाक घटना घट गई । तेज आंधी और तूफान के साथ हल्की बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सुबचनी देवी 48पत्नी शिवनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। सुबचनी देवी अपने घर से बाहर किसी कार्य से गई थीं, जब अचानक तेज गरज और चमक के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं।

सूचना मिलने पर अमवार चौकी इंचार्ज ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in