Skip to main content

Aaj Tak24x7

हरियाणवी मॉडल शीतल के मर्डर का हुआ पर्दाफाश

*हरियाणवी मॉडल शीतल के मर्डर का हुआ पर्दाफा* ……*हरियाणवी माडल शीतल ( 24 साल ) की चाकू से हत्या करने के आरोपी को सीआईए वन पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार* …..*हरियाणा के इसराना निवासी सुनील के रूप में हुई है आरोपी की पहचान*…..*मॉडल शीतल के परिजनों ने 15 जून को थाना मतलौडा में शीतल के लापता होने की शिकायत देकर गुमशुदगी का अभियोग कराया था दर्ज*…..

 

*शीतल का शव सोमवार को सोनीपत के खरखौदा के पास नहर में मिला था*….*सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना मतलौडा में 15 जून को पानीपत की सतकरतार कालोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे 5 भाई- बहन हैं*……*चौथे नंबर की बहन शीतल उसके साथ रहती है, जो हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल का कार्य करती थी*…..

 

*14 मई को शीतल अहर गांव में शूटिंग के लिए गई थी….. जो वापिस नहीं आई…… उन्होंने अपने तौर पर तलाश की जिसका कही कुछ पता नहीं चला*…. *महिला की शिकायत पर बीएनएस की धारा 127(6) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने तलाश कर दी थी शुरू* …..

.

*प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सोमवार को सोनीपत पुलिस को खरखौदा के पास नहर में एक महिला का शव मिला था…… शिनाख्त कराने पर शव की पहचान शीतल के रूप में हुई थी*….*पुलिस ने शव का पीजीआई खानपुर में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया…… साथ ही दर्ज मामले में परिजनों के बयान पर नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा लगाकर पुलिस ने आरोपी इसराना निवासी सुनील को पार्क अस्पताल के पास से कर लिया है गिरफ्तार*……

 

*प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सुनील ने हरियाणवी मॉडल शीतल की चाकू से हत्या करना किया है कबूल* ……*आरोपी ने हत्या कर पुलिस पकड़ से बचने के लिए गाड़ी नहर में गिरने का किया ड्रामा* ….. *प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी…… रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का करेगी प्रयास* ……

aajtak24x7
Author: aajtak24x7