Skip to main content

Aaj Tak24x7

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के हॉट बाजार की दुर्गति के लिए

*तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के हॉट बाजार की दुर्गति के लि*

 

*लापरवाह नगर परिषद जवाबदार*

 

*अव्यवस्थाओं से हॉट बाजार में हो रहे हैं आमजन परेशान**

 

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7

 

ओंकारेश्वर / पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में प्रति बुधवार को लगने वाले है साप्ताहिक हाट बाजार में आम लोगों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है मगर नगर परिषद की उदासीनता इस गंभीर समस्या की ओर उदासीन दिखलाई पड़ती है

नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 6 बालवाड़ी क्षेत्र में बाजार हाट के कारण गंदगी की सदैव भरमार बनी रहती है नागरिकों का कहना है कि अब मानसून भी सक्रिय हो चुका है ऐसे में वर्षा कालीन समय में बारिश के चलते हुए नाली एवं नालों की साफ सफाई पर भी नगरपरिषद ओंकारेश्वर का ध्यान नहीं है महीने में चार बार साप्ताहिक हाट बाजार में मिट्टी एवं व्यापारियों के द्वारा सदी गली सब्जियां के ढेर पड़े होने के कारण मोहल्ला वासियों एवं बाजार करने आने वाले महिला पुरुषों को भारी दिक्कतो का सामना कर परेशानियां उठानी पड़ रही है वर्षा रितु का भी अब आवागमन आरंभ हो चुका है ऐसे में शीघ्र ही नगर परिषद को इस और ध्यान देने का आग्रह भी स्थानीय नागरिकों ने किया है और आसान का व्यक्त करते हुए कहा कि अगर अत्यधिक बारिश से पूर्व यहां पर इस और ध्यान नहीं दिया जाता है तो आवासीय भवनों में भी वर्षा ऋतु का पानी भर सकता है अब देखना यह होगा कि इस ज्वलंत समस्या का आखिर कब निराकरण होगा ?

aajtak24x7
Author: aajtak24x7