*मुकेश पटेल गवली समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष बन
*
सेगांव गवली समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक ओंकारेश्वर में सम्पन्न हुई जिसमें सर्व सम्मति से मुकेशभाई पटेल को गवली समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर सेगांव गवली समाज व अन्य समाज के लोगों ने फुल मालाओ से स्वागत कर ताशों व आतिशबाजी के साथ नगर भ्रमण कर सिंगाजी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मुकेश पटेल ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शांतिलाल यादव, पप्पू यादव,हरीओम यादव, राकेश यादव, कड़वा यादव, सत्येन्द्र मंडलोई,सरपंच शांतिलाल चौहान, चंपालाल अर्से, संतोष यादव, बबलू यादव, समाज के सभी युवा व बुजुर्ग द्वारा बधाई दी।
सेगांव से दीपक गुप्ता कि रिपोर्ट



