उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए रविन्द्र जैन का सम्मान करने में आज हमें गर्व हो रहा है – हार्दिक हुंडिया
सिरोंज। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोशिएशन आईजा के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया,राष्ट्रीय महामंत्री महावीर श्रीश्रीमाल,आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुचकर मप्र के वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र जैन का सम्मान किया। इस अवसर पर आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने कहा कि पत्रकार रविन्द्र जैन काफी लंबे वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहें है। उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए आज हमें उनका सम्मान करने में गर्व हो रहा है। उन्होने हमेशा प्रदेश के ज्वलंत समस्याओं को उठाकर न्याय के लिए लडाई लडी है। साथ ही उस लडाई की लंबी जंग में सफलता भी हासिल की है। हमें गर्व है कि मध्य प्रदेश में रविन्द्र जैन का नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में शान से लिया जाता है। आम नागरिको को जब न्याय नही मिलता और जब वह नागरिक रविन्द्र जैन के पास पहुचते है तो श्री जैन उक्त नागरिको को न्याय दिलाने के लिए अपनी कलम की पूरी ताकत लगा देते है। वह अपनी कलम की नुकीली ताकत व एक अच्छे वक्ता के रूप में जाने जाते है। उन्होने कहा कि पत्रकारिता की कठिन राह पर चलकर पत्रकार समाज का सही आईना दिखाने में सबसे सशक्त माध्यम है। इसलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। संसार में पत्रकारों से कोई बात छिपी नहीं है और न ही कभी छिपी रहेगी। वही राष्ट्रीय महामंत्री महावीर श्रीश्रीमाल ने कहा कि पत्रकार रविन्द्र जैन के कार्यो को लेकर आईजा को गर्व है। साथ ही हम गौरंवित भी है कि मध्यप्रदेश के ऐसे पत्रकार का सम्मान कर रहे हैं जो दर्जनो दैनिक समाचारो में अपनी सेवाएं दे चुके है और जैन धर्म के लिए हमेशा समर्पित की भावना रखते है।
प्रदेश की प्रगति में पत्रकारो की अहम भूमिका – इस मौके पर आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र जैन पत्रकारिता के क्षेत्र से जुडे होने के बाद भी जैन धर्म के लिए सदैव समर्पित रहें है। साथ ही मुनि संघो की सेवा के लिए हमेशा उन्होने आगे बडकर कार्य किया है। जैन समाज का संगठन त्यागी विर्ती के मामलो में समाज में श्री जैन की आग्रर्णी भूमिका रही है। जब जब भी समाज में कोई भी परेशानी आई है उन्होने समाज हित में आगे रहकर समाज के लिए संघर्ष की लडाई लडी है। वही उन्होने कहा कि देश व प्रदेश की प्रगति में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है। पत्रकार ही समाज में छिपी कुरीतियों, लोगों की समस्याओं व अन्य मुद्दों को उजागर करने का काम करते है। जिन मुद्दों पर काम करके सरकार लोगों की मदद करती है और सामाजिक कुरीतियों को जानकर उन्हे दूर करने पर काम करती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता सहज कार्य नहीं है। हर रोज, हर समय और हर कदम पर पत्रकारों को किसी ना किसी विपरित परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। इन परिस्थितियों को रोजाना पत्रकार खुशी से डटकर सामना करता है और समाज का सही आईना दिखाने का काम करता है।



