ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट
वीरांगना से हमेशा हमें संघर्ष की प्रेरणा मिलती है-श्री जयप्रकाश राजौरिया
ग्वालियर 18/06/2025। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर बुधवार को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि वीरांगना ने देश की आजादी के लिए जो किया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है। स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली किताबों के यह बोल आज भी हर किसी को याद हैं, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी। 1857 में अंग्रेजों से लोहा लेनी वाली रानी लक्ष्मीबाई ने आज ही के दिन 19 नवंबर 1828 को जन्म लिया था। यह हम लोगों के लिए गौरव की बात है कि रानी का बलिदान इस पावनधरा पर हुआ। रानी के पार्थिव शरीर की रक्षा करते हुए 547 संतों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी। इन संतों की समाधि रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के पीछे गंगादास की बड़ी शाला में हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि वीरांगना से हमेशा हमें संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। आज महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है क्योंकि उनका बलिदान ग्वालियर में हुआ था ग्वालियर वासियों को हमेशा उनसे प्रेरणा मिलती है। उनसे देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। ऐसे सभी महापुरुष जिन्होंने देश की आजादी में योगदान दिया है वह हमेशा से देश भक्ति की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर सभापति मनोज तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री अशोक शर्मा, डॉ अरविंद राय, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती मीना सचान, जिला महामंत्री श्री विनोद शर्मा, श्री विनय जैन, श्री राजू पलैया, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, श्री रामेश्वर भदौरिया, श्री राजू सेंगर, श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री सुधीर गुप्ता, जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, श्री दारा सिंह सेंगर, श्री शैली शर्मा, श्री गिरिराज कंसाना, डॉ कुलदीप चतुर्वेदी, श्री सत्येंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र सोलंकी, पूर्व सभापति श्री लाल जी जादौन, जीवाजी क्लब के अध्यक्ष श्री राजू सेठ, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री अरविंद रघुवंशी, श्री आकाश श्रीवास्तव, श्री बलराम बघेल, श्री धर्मेंद्र नायक, डॉ राकेश बाथम, श्रीमती विनती शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री सतपाल जादौन, श्री अरुण बाजपेई, श्री योगेंद्र तोमर, श्री कौशलेन्द्र राजावत, श्री रमाकांत मेहते, श्री विरजू शिवहरे, श्री रवि पांडे, श्री गौरव बाजपेई, श्री बीपी सिंह, श्री केशव राजपूत, श्री सतीश खटीक, श्री लाल सिंह पाल, श्री धर्मेंद्र आर्य, श्रीमती शकुंतला परिहार, श्री बांके बिहारी जोशी सहित सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
(नवीन चौधरी)
जिला मीडियाप्रभारी



