Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमरोहा………. जनपद बूथ कमेटियों को सक्रिय करने के साथ संकल्प से सिद्धि नीति के अनुसार कार्य कर रही केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता= कृष्ण कुमार शर्मा।.

.
विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष अभियान के तहत ब्रह्माबाद शक्ति केंद्र के ग्राम हरियाना चौराहे पर आयोजित चौपाल कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने सड़क, सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, सिंचाई से लेकर बिजली, शौचालय निर्माण, प्रधान मंत्री आवास योजना आदि अनेकों योजनाओं पर कार्य करते हुए सबका साथ सबका विकास , सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति के साथ आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर प्रगति की है। साथ ही गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए कार्य किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र वासियों ने मध्य गंगा नहर में अति शीघ्र पानी छोड़े जाने की मांग रखी। कृष्ण कुमार शर्मा ने उचित अवसर पर उचित स्थान पर मांग पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक मुनिदेव सैनी, कार्यक्रम संयोजक धर्मवीर आदि मौजूद रहे।….. सवाददाता…. मुशीर खान.

aajtak24x7
Author: aajtak24x7