बिजली संकट पर आम आदमी पार्टी का हल्लाबोल, अमरोहा में जोरदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में बिगड़ती बिजली व्यवस्था, घंटों की कटौती और बढ़ते बिलों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने अमरोहा जिला मुख्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद हैदर और जिला प्रभारी मोहम्मद आमिर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान इंजीनियर मोहम्मद हैदर ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश को फिर से लालटेन युग की ओर ले जा रही है। बिजली कम और बिल ज़्यादा आ रहे हैं। जनता भीषण गर्मी में बेहाल है, लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। विकास केवल विज्ञापनों तक सीमित है।उन्होंने आरोप लगाया कि निजी कंपनियों को बिजली बिल वसूली का ठेका देकर सरकार ने आम आदमी पर फर्जी बिलों का बोझ डाल दिया है। बिना मीटर रीडिंग के मनमानी बिलिंग की जा रही है, और सरकार इस भ्रष्टाचार पर पूरी तरह चुप है।
जिला प्रभारी मोहम्मद आमिर ने कहा कि बिजली संकट के कारण किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे भारी नुकसान हो रहा है।
पार्टी ने सरकार से तीन प्रमुख मांगे रखीं:
1. प्रदेश में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
2. किसानों को पर्याप्त बिजली मिले ताकि फसलें खराब न हों।
3. निजी कंपनियों द्वारा की जा रही फर्जी मीटर रीडिंग और मनमानी पर तत्काल सख़्त कार्रवाई हो

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in