जबलपुर पुलिस की कार्यवाही, साइबर ठगो के झूठे अपहरण का पर्दाफाश, पीड़ित महिला को किया गया रेस्क्यू

👉🏻सयबर ठगी की शिकार महिला ने सोने के जेवर के लालच मे आकर 4 लाख रूपये दिये थे सायबर ठग को,
👉🏻परेशान होकर स्वयं छोडकर गयी थी घर, तथा साइबर ठग की बातों में आकर स्वयं के अपहरण का वीडियो बनाकर भेजा था सायबर ठग को, सायबर ठग ने परिजनों को वीडियो भेजकर की थी फिरौती की मांग
थाना बरगी में दिनांक 04-05- 25 को 58 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  उसकी 36 वर्षीय बेटी श्रीमती विनीता (काल्पनिक नाम)  दिनांक 23-4-25 को  मेहमानी में उसके घर आयी थी दिनंाक 26-4-25 की दोपहर लगभग 12 बजे कुछ काम से बरगी जाने की कहकर गयी थी जो रात तक वापस नहीं आयी उसने दामाद को फोन लगाकर दामाद को बतायी फिर उसने एवं दामाद ने बेटी श्रीमती विनीता (काल्पनिक नाम) की तलाश असपास रिश्तेदारों में की पता नहीं चला है। रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 34/25 कायम कर जांच में लिया गया।
           दौरान गुम इंसान जांच के गुमशुदा की तलाश हेतु हर संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी, गुमशुदा का कुछ पता नहीं चला।  दौरान तलाश पतासाजी के 01/06/25 को परिवारजनों ने बताया कि  अज्ञात मोबाइल नम्बर धारक द्वारा श्रीमती विनीता (काल्पनिक नाम) को अपहरण कर बंधक बनाने एवं पैसों की मांग करने, शरीर के आर्गन निकालकर शरीर बरगी एवं जबलपुर में फैंकने की धमकी दी गयी हैे।
         व्हाटसएप्प काल आडियो वीडियो रिकार्डिंग एवं व्हाटसएप मैसेज के अवलोकन पर अज्ञात मोबाइल धारक के द्वारा गुमशुदा श्रीमती विनीता (काल्पनिक नाम) केा अपहरण कर बंधक बनाते हुये पैसों की मांग करने एवं शरीर के आर्गन निकालकर जान  से मारने की धमकी देने पर अज्ञात मोबाइल नम्बर धारक के विरूद्ध थाना बरगी में दिनांक  8-6-25 को अपराध क्रमांक 253/25 धारा 140(1), 140(2), 140(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुये पतासाजी कर आरोपी  की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(जोन 2) श्री समर वर्मा एवं एसडीओपी बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गनिर्देशन में 4 टीमें बनाई गई थाना प्रभारी बरगी श्री कमलेश चौरिया, उप निरीक्षक मुनेश कोल, उप निरीक्षक संतोश पाण्डे, मनीश बंसेडिया को विभिन्न राज्यों में तलाश पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था तथा  थाना प्रभारी चरगवॉ उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी एवं चौकी प्रभारी बरगी नगर सरिता पटेल को स्थानीय स्तर पर पतासाजी हेतु लगाया गया।
           वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीमों द्वारा उदयपुर, जैसलमेर, दिल्ली आदि कई शहरों में दबिश  दी गयी प्रकरण में तकनीकी जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी बरगी श्री कमलेश चौरिया के नेतृत्व में टीम ने ग्रेटर नोएडा, दिल्ली में दबिश देते हुये दिनांक 16.06.25 को महिला को सकुशल दस्तयाब किया । महिला से पूछताछ करने पर  पाया गया कि श्रीमती विनीता (काल्पनिक नाम) एक आशा कार्यकर्ता है। होली के आसपास श्रीमती विनीता (काल्पनिक नाम)से साइबर ठग द्वारा संपर्क किया गया जिसके द्वारा लॉटरी जीतने से सोना-चांदी के आभूषण मिलने के संबंध में लालच देकर पैसों की मांग की गई। महिला ठग की बातों में आ गई और उसके द्वारा ठगो के खातों में पैसे डाले गए। बाद में ठग द्वारा और पैसों की मांग यह कहते हुए की गई कि उसे सोने के साथ पुलिस ने पकड़ लिया है अगर महिला और पैसे नहीं देती है तो उसे भी पुलिस पकड़ लेगी,  जिससे महिला डर गई और उसके द्वारा साइबर ठग की बातों में आकर अलग अलग समय पर लगभग 4 लाख रुपए साइबर ठग के खाते में डाले गए।
           साइबर ठग की बातों से और घर वालो से पैसों के संबंध में पूछताछ से परेशान होकर महिला द्वारा कही बाहर जाकर पैसा कमाकर अपने आभूषण लेने का सोचा गया और महिला 27 अप्रैल 2025 को बिना अपने घर वालो को बताए चली गई थी । लगभग 1 माह तक  दिल्ली, मुंबई, सूरत इत्यादि शहरों में घूमती रही तथा साइबर ठग के संपर्क में रही जो महिला को लगातार गुमराह करता रहा।
           1 जून 2025 को साइबर ठग की बातों में आकर महिला द्वारा घर वालो को गुमराह करते हुये अपने अपहरण के संबंध में और उनसे पैसों की मांग करने हेतु स्वयं  अपने अपहरण के कुछ वीडियो बनाकर साइबर ठग को भेजे जिसे ठग द्वारा महिला के घर वालो को भेजकर पैसों की मांग की गई।
        साइबर ठग द्वारा महिला के परिजनों को विदेशी व्ही.पी.एन. से संपर्क कर लगातार धमकियां दी जा रही थी ।
         महिला से पूछताछ करने पर यह परिलक्षित हुआ है कि महिला साइबर ठग की बातों में अभी भी है और उसे यह यकीन है कि साइबर ठग अभी कही जेल में बंद है जो कि उसके द्वारा पैसे दिए जान पर छूट सकता है और महिला के जेवर दे सकता है।   महिला से विस्तृत पूछताछ करते हुये महिला को परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। महिला की काउंसलिंग की जा रही है।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in