अनिल चौधरी सनावद।
हैडिंग-
।
सनावद में विश्वव्यापी सेवा संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल की इकाई लायंस क्लब स्नेह का संस्थापन समारोह सम्पन्न हुआ। गेट एरिया वॉइस लीडर कुलभूषण मित्तल ने नवीन कार्यकारिणी को सेवाकार्यों की सपथ दिलाई। अध्यक्ष भागचंद जैन,सचिव विपिन गुप्ता व कोषाध्यक्ष स्वेता पंचोलिया को बनाया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल ने वर्ष भर की कार्ययोजनाएं बताते हुए सभी से तन मन धन से सहयोग करने का आह्वान किया और कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से ही सच्ची संतुष्टि हैं इसका कोई विकल्प नही। वॉइस डिस्ट्रिक गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी व राम जाट ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सेवा कार्यों में हर संभव सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर वीडिजी निर्मल कुमार जैन,परविन्दरसिंग भाटिया,रीजन चैयरमेन राजीव मालवीय,झोन चैयरमेन सीमा जैन,कैबिबेट सेक्रेटरी सिद्धार्थ बंसल, एल सी आई एफ चैयरमेन अनिता जैन सहित लायन सदस्य व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। नगर की विभिन्न संस्थाओ ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। लायंस क्लब स्नेह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार माना



