Skip to main content

Aaj Tak24x7

मनावर के पास उमरबन के पुल के पास में पानी में फंसे दो दोस्तों में से एक की मौत हो गई है।

राजू देवड़ा बालीपुर

स्थान मनावर

 

धार जिले के उमरबन के समीप गत 19 जुलाई को निर्माणाधीन पुल के पास बने सर्विस रोड़ पर पानी में फंसे दो दोस्तों में से एक दोस्त की मौत हो गई है।उक्त मामले में आज शनिवार की दोपहर 2.30 बजे जयस राष्ट्रीय सरंक्षक मनावर विधायक डॉ हिरालाल अलावा तथा मृतक के परिजनों ने निर्माणाधीन ब्रिज के डायवर्शन में लापरवाही बरतना और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने जैसे गंभीर अपराध से आम लोगों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है।आज उक्त मामले में मनावर थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर तथा मामले की जांच कर पुल निर्माण ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई करने करने कि मांग को लेकर ज्ञापन दिया हैं।
डॉ अलावा ने कहा कि उमरबन के ग्राम उखल्दा से दोनों युवक बाइक से पर्यटन नगरी मांडव घुमने गये थे।
इस दौरान शाम को वापस घर आ रहे थे। तभी ग्राम लवानी सुराणी के समीप निंदा फाटे के बीच खुज नदी का पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।
वही पास में बने मिट्टी के सर्विस रोड पर बारिश का पानी होने से दोनों युवक बाइक को साइट में खडी करके
पानी की गहराई देखने गये थे। इस दौरान सर्विस रोड के पाइप के तार में मृतक छात्र अमित परमार (पटेल) उम्र 22 साल के पैर व गले में तार फुस जाने के कारण तथा पानी में डुबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही साथी दोस्त कालू निगम भी घायल हो गया था।डॉ अलावा ने कहा कि
मृतक का ग्राम में पीछले तीन साल से पुल का काम मंद गति से चल रहा है। वही इस जगह पूर्व में भी 7 जानलेवा हादसे हो चुके है। आरोप है कि निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।आज ज्ञापन दैने के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश पाटीदार, उमरबन अध्यक्ष कैलाश जाखड़,नगर अध्यक्ष ओम सोंलकी,जयस तहसील,आदिवासी कांग्रेस महासचिव सुनील चौहान, अध्यक्ष सुनील इस्के,प्रेम पटेल,भानू शर्मा मोजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in