यातायात पुलिस कंपू द्वारा स्टंट करने वाले ई-रिक्शा को जप्त कर की चालानी कार्यवाही – धनंजय शर्मा थाना प्रभारी

. ग्वालियर से Atul malhotra
ग्वालियर । 21.06.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की मुहिम लगातार जारी हैं ।
सराफा बाजार रोड पर ई – रिक्शा के चालक द्वारा स्टंट करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के तुरन्त बाद यातायात पुलिस कंपू के द्वारा उक्त चालक के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु वीडियो को त्वरित संज्ञान में लेकर पतारसी कर उक्त वाहन की जानकारी प्राप्त की गई तो उक्त वाहन जो वीडियो में दिख रखा था उसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP07RA7780 का पता कर उस चालक का पता निकाला गया तो उसकी लोकेशन महाराज बाड़ा पर पाई गईं उसके बाद उक्त ई – रिक्शा को जप्त कर थाना यातायात कंपू पर लगाया बाद उक्त वाहन के चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में 1000 रुपए की चलानी कार्यवाही की गई । इस प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध यातायात पुलिस कंपू की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
यातायात पुलिस ग्वालियर का सभी प्रकार के वाहन चालकों से यह संदेश है कि वाहन से किसी भी प्रकार का कोई स्टंट न करे और स्वयं सुरक्षित रहे और आमजन को भी सुरक्षित रखे ।
उक्त कार्यवाही के दौरान थाना यातायात कंपू प्रभारी निरी श्री धनंजय शर्मा ,सूबेदार श्री प्रबल यादव, एवं थाना यातायात कंपू से अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in