मोहर्रम के त्योहार पर किसी भी तरह शस्त्र का प्रदर्शन नहीं

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र l पुरानी कोतवाली परिसर में आज शनिवार कोआगामी पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गईl बैठक में आने वाले मोहर्रम के त्यौहार में किसी भी प्रकार का शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होगाl मोहर्रम के त्यौहार को भाईचारे के साथ मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को मिलजुल कर मनाएं l अपर पुलिस अधीक्षक ने त्रिभुवन त्रिपाठी ने कहा कि त्यौहार में शस्त्र पर पूरी तरह रोक है l उन्होंने कहा कि ताजिए का हाइट भी निर्धारित कम करें जिस रास्ते में आवा गमन में किसी तरह से परेशानियों का सामना न करना पड़े और ना ही कोई परेशानी होl अगर इस त्यौहार के प्रति किसी की कोई समस्या है तो वे लोग समय से संबंधित अधिकारियों को सूचित करें ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सकेl उप जिलाधिकारी निखिल यादव ने नगर पंचायत को निर्देश दिया कि मोहर्रम के त्योहार के दिन बिजली की तारे नगर में गड्ढे और पानी युक्त स्थान को पूरी तरह से साफ सफाई रखें वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों को नगर में लटकते हुए तारों को तथा बिजली की समस्याओं को समय से पहले दूर किए जाने का निर्देश दिया हैl उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी तरक्की से लापरवाही नहीं की जानी चाहिए अगर लापरवाही की गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाएगीl पुलिस क्षेत्राधिकार दुद्धी राजेश कुमार राय ने कहा कि मोहर्रम के त्यौहार के दिन किसी प्रकार की नई परंपरा का आयोजन नहीं किया जाएगा जो पुरानी परंपराएं के तहत त्योहार मनाए जाएंगे नई परंपराओं की नहीं होगा अगर कोई व्यक्ति आदेश और कानून को अपने हाथ में लेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगीl इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन कन्हैया लाल अग्रहरि जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जयसवाल जय बजरंग अखाड़ा समिति के सचिव दीपक शाह केंद्रीय मुस्लिम अखाड़ा समिति के अध्यक्ष फतेह मोहम्मद खान उर्फ मन्नू खान मोहम्मद शमीम अंसारी तालिब खान लाल बाबू शाहिद कलीमुल्लाह खान दिलीप पांडे सुरेंद्र गुप्ता सुरेंद्र अग्रहरि इब्राहिम खान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे l

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in